Home » प्रदेश » आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक, वांछित लक्ष्य पूर्ण करें- आबकारी आयुक्त

आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक, वांछित लक्ष्य पूर्ण करें- आबकारी आयुक्त

उदयपुर– आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत राजस्व लक्ष्य, बन्दोबस्त, मदिरा उठाव, नीतिगत बिन्दुओं सहित महत्वपूर्ण विभागीय प्रकरणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आबकारी भवन उदयपुर के सभागार में आयोजित हुई।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आबकारी मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 अनुपालना के तहत वांछित विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को आबकारी नीति के अनुरूप सजगता से कार्य करते हुए राजस्व, बन्दोबस्त, अवैध मदिरा की रोकथाम सहित अन्य विभागीय दायित्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिलेवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत वर्ष 2025-26 के बन्दोबस्त की प्रगति, वित्तिय वर्ष 2025-26 में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, नवम्बर 2025 तक गारंटी, उठाव एवं निर्धारित आबकारी लक्ष्यों की प्राप्ति, वर्ष 2026-27 के लिए कम्पोजिट मदिरा दुकानों के समूह व भांग समूहों के बन्दोबस्त की चर्चा सहित नीतिगत बिन्दुओं एवं महत्वपूर्ण विभागीय प्रकरणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, वित्तिय सलाहकार सुनीता विजय, समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, समस्त जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!