Home » प्रदेश » डॉ शर्मा को स्थानांतरण करने पर विरोध प्रदर्शन, दुसरी तरफ भाजपा कार्यक्रताओं ने की आतिशबाजी

डॉ शर्मा को स्थानांतरण करने पर विरोध प्रदर्शन, दुसरी तरफ भाजपा कार्यक्रताओं ने की आतिशबाजी

बड़गांव – पंचायत समिति के राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में वर्षों से सेवा दे रहें मुख्य चिकित्सक डॉ. अशोक शर्मा को राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना से जुड़ाव होने की शंका को लेकर राज्य सरकार द्वारा अन्यत्र जगह स्थानांतरण किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को अस्पताल के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना कर रहें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने डॉ. अशोक शर्मा ने लंबे समय से क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों को निस्वार्थ सेवा देने व जनसेवी चिकित्सक बताया हैं।
विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने वाले डॉक्टर के साथ हुआ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस जनसेवा और इंसानियत के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

भाजपा ने आतिशबाजी कर मनाई खुशियां

जहां एक ओर डाक्टर शर्मा के अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं दुसरी तरफ  भाजपा कार्यक्रताओं ने शहर में रैली निकालते हुए आतिशबाजी कर खुशियां मनाई है ।

रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता 

धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव दिनेश जोशी, मावली विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष योगेश पुष्करणा, विधानसभा संगठन महामंत्री दुष्यंत शर्मा सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजुद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!