
गोगुंदा – क्षेत्र के नान्देशमा गांव के श्मशान घाट के समीप एक मवेशियों के बाड़े में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गांव के सुभाष लोहार ने बताया कि गुरुवार देर शाम को श्मशान घाट के पास रूपलाल सुथार ने मवेशियों के लिए बाड़ा बनाया हुआ था जिसमें मक्की के 80 से ज्यादा पुलिया जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद गांव प्रकाश लोहार, सोहन लोहार, बंशी लोहार, कानू टेलर, कैलाश, सुरेश लोहार सहित कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





