
गोगुंदा – शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा “जनजातीय गौरव के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मानबिंदु” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. ऋचा माथुर के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ था। आयोजन के मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार खटिक ने जनजातीय समाज की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं पर जानकारी साझा की गई। डॉ. दिनेश हंस ने जनजातीय जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता बताई और डॉ. शंकर ढोली ने विद्यार्थियों को विषय के विभिन्न पहलुओं एसआईआर के कार्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. सब अगवानी, आसुराम गढ़वीर, पूनम लोकवाणी, मनीषा चारण मौजुद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





