Home » प्रदेश » सायरा में शुरू हुआ वयोश्री शिविर, पहले दिन 310 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ चिन्हीकरण

सायरा में शुरू हुआ वयोश्री शिविर, पहले दिन 310 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ चिन्हीकरण 

गोगुंदा – गुरूवार को सायरा पंचायत समिति परिसर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत तीन दिवसीय शिविर की शुरूआत की गई। वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपखंड प्रशासन, पंचायत समिति व राष्ट्रीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्यता वरिष्ठ नागरिक संबलन शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक पहुंचे। दिनभर में 330 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं चिन्हीकरण किया गया। शिविर में तहसीलदार सुरेश मेहता, प्रोग्राम यश सिंह पंवार, सहायक प्रोग्रामर दलपत सिंह राजपुरोहित व शत्रुघ्न चौबीसा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हाथोंहाथ बनाया दिव्यांग दुर्गा का आधार

शिविर में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। एक अनाथ दिव्यांग बालिका दुर्गा अपनी दादी तुलसी बाई के साथ शिविर में पहुँची। दुर्गा अनाथ होने के साथ-साथ गंभीर रूप से दिव्यांग है तथा देखने और सुनने में असमर्थ है। बालिका की दादी ने एसडीएम शुभम भैंसारे को बताया कि कई बार प्रयास करने के बावजूद दुर्गा का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था, जिस कारण उसका विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है और सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी शुरू नहीं हो पा रही है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके बारे में जिले के आधार सेवा केंद्र के अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों से बालिका का आधार हर बार निरस्त हुआ है। उन्होंने तूरंत नवीन प्रपत्र भेजे व पंचायत समिति में संचालित आधार सेवा केंद्र में हाथों हाथ बालिका का आधार बनवाकर उसकी रसीद प्रदान की गई।

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी ने बताया कि अब बालिका दुर्गा का विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र बनाया जाएगा व सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी दिलवाई जाएगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!