Home » प्रदेश » मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री व युपी सीएम का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री व युपी सीएम का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

उदयपुर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। शर्मा ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी की। रणकपुर, पाली में सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के परिवार में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक उदय लाल डांगी, सलूम्बर विधायक शांतादेवी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल, समाजसेवी पुष्कर तेली और गजपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात् उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनकी अगवानी की। योगी ने हेलीकॉप्टर से रणकपुर के लिए प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कुछ देर एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में रूक कर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस बीच केंद्रीयगृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से डबोक पहुंचे। मुख्यमंत्री शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गृहमंत्री का स्वागत किया। शाह और मुख्यमंत्री शर्मा हेलीकॉप्टर से रणकपुर पहुंचे तथा वहां वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर पुनः डबोक एयरपोर्ट लौटे। यहां से शाह ने नई दिल्ली के लिए तथा मुख्यमंत्री शर्मा ने जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!