
गोगुंदा– शनिवार को नेशनल हाईवे 27 पर हेमलाकंला खोखरिया नाल के समीप एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह को उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रही एक इको कार ने अचानक ब्रेक लगाने की वजह से पीछे चल रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी वहीं ट्रेलर के पिछे कुछ दूरी पर चल रहे ट्रक ने भी संतुलन खो दिया और ट्रेलर के टकरा गया। हादसे की सूचना पर हाइवे पेट्रोलियम के भगवत सिंह झाला और हाइवे एंबुलेंस के पायलट जयशंकर और ईएमटी कल्पेश परमार ने हादसे में घायल हुए करणा राम को मालवों का चौरा पीएससी पहुंचाया गया हालांकि घायल को हल्की फुल्की चोटें आई थीं। वहीं हाइवे पेट्रोलियम के भगवत सिंह झाला ने टीम की सहायता से हाइवे को सुचारू करवाया गया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





