
उदयपुर– 5वें खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स के तहत उदयपुर में प्रस्तावित खेल स्पर्धाओं के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच प्रषासन की ओर से नियुक्त आयोजन के नोडल अधिकारी युडीए आयुक्त राहुल जैन ने प्रतियोगिता के तहत उदयपुर में होने वाले तीन खेलों के आयोजन स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर शुक्रवार को आयुक्त जैन तथा सहायक नोडल अधिकारी व जिला खेल अधिकारी डाॅ महेश पालीवाल ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बीच वाॅलीबाल के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। बीच वाॅलीबाल के लिए खेल मैदान तैयार करने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। जैन ने प्रभारी अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में जूडो के लिए तथा फतहसागर की पाल पर कयाकिंग कैनाईंग को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया। जूडो स्पर्धा के लिए इनडोर स्टेडियम में कोर्ट तैयार है। ब्रांडिंग, जर्मन टेन्ट एसेसरीज, ए.सी. फिटिंग, किचन सेटअप, वार्मअप सेटअप आदि कार्य किए जा रहे हैं। उधर, फतहसागर की पाल पर भी सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जैन ने संबंधित प्रभारियों से खेल मैदान, आवास तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर की जा रही तैयारियों का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





