
गोगुंदा – क्षेत्र में संचालित हैण्ड इन हैण्ड इंडिया संस्थान की ओर से बुधवार को ग्राम पंचायत मजावद में अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुरूषो की जागरूक समाज में भागीदारी एंव संवेदनशीलता के बारे में जानकारी साझा की गई। प्रकाश मेघवाल ने बताया कि संस्थान की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी के साथ पुरुषो के मौलिक अधिकारो, सामुदायिक भागीदारी महिलाआंे के प्रति सकारात्मक परिवर्तनशील दृष्टकोण और विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होने कहा कि पुरूष महिलाओ के कार्यों को सम्मान दे, उनके योगदान को महत्व प्रदान करे एवं जिम्मेदारियों को साझा करे। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मोती लाल, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर कुलदीप,अध्यापक कैलाश नाथ, हमेरा लाल प्रहलाद सीता, मनुबाई सहित स्थानिय ग्रामवासी मौजुद रहें
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





