Home » प्रदेश » आशापुरा होंडा ने किया लक्की ड्रॉ का आयोजन, विजेता को मिले पुरस्कार

आशापुरा होंडा ने किया लक्की ड्रॉ का आयोजन, विजेता को मिले पुरस्कार

गोगुंदा – रविवार को नेशनल हाईवे के समीप आशापुरा फॉर्म पर लक्की ड्रॉ समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। समारोह में शिरकत करने वाले अतिथियों को आशापुरा होंडा के संचालक दिनेश सिंह चदाणा व मोहन सिंह चदाणा ने मेवाड़ी साफा और केसरिया उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेवाड़ के प्रसिद्ध संत 1008 ईश्वरीनंद महाराज, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. मांगी लाल गरासिया व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला गोगामेड़ी ने दीप प्रज्जवलित के साथ हुआ।
आयोजित समारोह के दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जीवन सिंह देवड़ा, फूटबाल संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, अखिल मेवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष भंवर सिंह चदाणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, हीर सिंह मादरेचा, गोगुंदा के पूर्व सरपंच करण सिंह झाला, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, मोड़ी उपसरपंच प्रहलाद सिंह झाला, भूताला सरपंच मोहन सिंह राजपूत, किशन सिंह निकोर, एडवोकेट कुशाल सिंह राणावत, एडवोकेट मंगल सिंह राजपूत, भंवर सिंह निकोर सहित कई लोग मौजूद थे।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों के हाथों लक्की ड्रॉ का डिब्बा खेला गया जिसमें नेतावतों की भागल के किशन सिंह पुत्र वरदी सिंह राजपूत को होडा साइन-100 बाइक खुली वहीं प्रकाशचंद के होम थियेटर, रोड़ी लाल के मोबाइल, गंगाराम के पंखा, हजारी लाल के कूकर, केसू लाल के वाटर हीटर, गोपी लाल के प्रेस, जीतेंद्र के रूम हीटर, नेमाराम के मिक्सर ग्राइंडर, लेहरी लाल के डीनर सेट सहित रत्नाराम के कूलर खुला।

शोरूम संचालक चेन सिंह चदाणा ने बताया कि नवरात्रा व दीपावली पर्व पर टू-व्हीलर बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को लक्की ड्रॉ के कूपन दिए गए थे। 15 अगस्त 2025 से 16 नवंबर 2025 के बीच 675 मोटर साईकिलों की बिक्री हुई, उन सभी ग्राहकों को कूपन दिए गए थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!