वल्लभनगर – मेनार बर्ड विलेज में वन विभाग की टीम ने बुधवार को लेपर्ड को सफलता पूर्वक ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह अभियान वन अधिकारी कैलाश मेनारिया के नेतृत्व में बीते 24 घंटे से जारी था। क्षेत्र में लेपर्ड के घूमने की सुचना मिलने के बाद विभाग ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। टीम ने लगातार निगरानी रखी और अंततः लेपर्ड को सुरक्षित रूप से बेहोश कर पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान पूरी टीम ने सावधानी ओर सतर्कता बरती जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। ट्रेंकुलाइज किए गए लेपर्ड को उदयपुर के सज्जनगढ़ पार्क में सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। इस रेस्क्यू टीम में वनपाल अजीत सिंह राणावत, सहायक वनपाल जितेंद्र सिंह देवड़ा, द्वारका प्रसाद शर्मा, भींडर रेंज के रेंजर कैलाश मेनारिया,वनपाल सुरेश गर्ग, सहायक वनपाल सुरेश मेनारिया सहित भींडर रेंज के अन्य सदस्यों ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





