Home » प्रदेश » स्काउट दीक्षा संस्कार व सर्वधर्म प्रार्थना सभा रही विशेष आकर्षण

स्काउट दीक्षा संस्कार व सर्वधर्म प्रार्थना सभा रही विशेष आकर्षण

उदयपुर – राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में सलूंबर व उदयपुर जिले का सात दिवसीय आवासीय स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर बुधवार को मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर संचालक सी.ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिविरार्थियों को स्काउटिंग के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक मंगल कुमार जैन ने सक्रिय ट्रूप संचालन, गणपत लाल मेनारिया ने स्काउट दीक्षा संस्कार, वक्तावर सिंह देवड़ा ने तीनों सोपान की गांठें लगाना, वरदीचन्द मेघवाल ने ट्रूप रिकॉर्ड संधारण तथा सुशील सेवदा ने स्काउट ड्रिल एवं स्फूर्ति की आवश्यकता विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया। शिविर में विशाल गुप्ता और वीरेंद्र सिंह चुण्डावत ने सर्विस रोवर के रूप में सेवा दी। शिविरार्थी शिक्षकों ने प्रतिदिन निर्धारित दिनचर्या के अनुसार प्रातः 5 बजे जागरण, प्रभाति गायन, योग व व्यायाम सत्र में भाग लिया तथा सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सामूहिक रूप से उपस्थित हुए। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर अवकाश अभ्यास के तहत प्रतिभागियों के अर्जित ज्ञान की जांच की गई। प्रशिक्षक मंगल कुमार जैन ने बताया कि विद्यालयों में तीन माह का प्रवेश पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके बालचरों को स्काउट ट्रूप में सम्मिलित करने हेतु स्काउट दीक्षा संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने संस्था प्रधान, स्काउटर, सहायक स्काउटर, अतिथि व स्काउट बालक की भूमिका निभाकर संस्कार प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन किया, जिससे प्रशिक्षण सत्र अत्यंत रोचक बन गया। अंतिम सत्र में शिविर संचालक सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने स्काउटिंग की भावना से बालकों के सर्वांगीण विकास की अपील करते हुए सभी प्रशिक्षार्थियों को सक्रिय स्काउटर के रूप में समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!