
गोगुंदा – थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर गुरुवार देर रात को भादवी गुड़ा के समीप एक कार में आग लग गईं। भयावह आग में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर हाइवे पेट्रोलियम टीम के भगवत सिंह झाला सहित गोगुंदा थाने के हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम और कांस्टेबल बलवंत कुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया गया।
हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम ने बताया कि देर रात को नेशनल हाईवे 27 पर पिंडवाड़ा की ओर से उदयपुर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई थी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे तो मौके पर आग में जल रही कार के अलावा कोई और नहीं था । देर रात तक छानबीन करने के बाद कार मालिक तारामंडल गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी ऋषभ पुत्र अखंड प्रतापगढ़ी से संपर्क हो पाया। उसने बताया कि जालोर में फसल बीमा का टेंडर चल रहा था तो इस काम के संबंधित कार उदयपुर जा रही थी । कार में अचानक आग लगने के बाद कार को घटनास्थल पर छोड़कर दूसरे वाहन से निकल गये थे। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





