गोगुंदा (Udaipur) – बुधवार को श्री सालासर बालाजी भारत गैस एजेंसी द्वारा सायरा ब्लॉक के नांदेशमा गांव के समीप संचालित कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में में एजेंसी संचालक बीएस राठौड़ (रिटायर्ड कर्नल) ने महिलाओं को उज्जवला गैस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी। उन्होंने गैस के उपयोग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया।
उन्होंने एलपीजी के सुरक्षित उपयोग, केवाईसी करवाने, नाम व मोबाइल नंबर परिवर्तन कराने, सिलेंडर बुक करवाने, सीसी कंस्टमर कोड से लेने व सब्सिडी प्राप्त करने के बारे में बताया। बैठक में गांव की 120 महिलाओं सहित स्कूल की बालिकाएं व स्टाफगण मौजूद रहे।





