Home » प्रदेश » सीसी सड़क बनने पर जनप्रतिनिधियों का आतिशबाजी के साथ किया स्वागत

सीसी सड़क बनने पर जनप्रतिनिधियों का आतिशबाजी के साथ किया स्वागत

गोगुंदा – क्षेत्र के मेहतो की भागल (ग्राम पंचायत) जसवंत गढ़ के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि मेहतो की भागल में माताजी के मंदिर तक जाने के लिए सही रास्ता नहीं था । इस समस्या को लेकर कई बार सरकार से अनुरोध किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस बार ग्रामीणों ने कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, पंचायत के उप-प्रशासक प्रेम शंकर सुथार, प्रकाश प्रजापत, भवानी शंकर सेन, देवेन्द्र जैन सहित भगवत सिंह सोलंकी के सहयोग से सीसी सड़क का कार्य पूरा हो पाया है। वहीं ग्रामीणों ने सीसी सड़क बनने के बाद जनप्रतिनिधियों के हाथों से फीता काट कर स्वागत किया गया। इस गांव के बुजुर्ग, महिलाएं सहित युवा मौजूद थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!