
उदयपुर– डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में इन्टरनेट ऑफ थिंग्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को की मूलभूत समझ और इसके व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग की निदेशक, प्रो. मंजू माण्डोत द्वारा अतिथियों एवं छात्रों का स्वागत करने के साथ हुई। प्रो. मंजू माण्डोत ने अपने संबोधन में बताया कि आधुनिक तकनीकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है और इनमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स की भूमिका दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ने हमारे रोजमर्रा के कार्यों को सरल और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रोफेसर सुरेन्द्र यादव, डीन और डायरेक्टर, कंप्यूटर डिपार्टमेंट, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को उपयोगिता को सैद्धांतिक और प्रायोगिक दृष्टिकोण से समझाया। प्रोफेसर यादव ने एक लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे मानव जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं और इसके द्वारा किस प्रकार स्मार्ट डिवाइसेज़ और कनेक्टेड डिवाइसेज़ को एक दूसरे से जोड़कर हमारे जीवन को और बेहतर और सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह तकनीक भविष्य में और भी प्रभावी और विस्तृत रूप से लागू की जाएगी।
कार्यशाला के दौरान संकाय सदस्य डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. दिलीप चौधरी, मुकेश नाथ, त्रिभुवन सिंह बमनिया, और चिराग दवे उपस्थित रहे। इन सभी ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से विचारों का आदान-प्रदान किया और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई और उन्हें विभिन्न पहलुओं को समझने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी विकास और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के व्यावसायिक उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के सभी संकाय सदस्य और विद्यार्थी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





