
गोगुंदा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया , यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ शेख, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरि सिंह झाला, रामलाल चौधरी, पूर्व सरपंच चेन सिंह भादवीगुडा, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, सुरेश लोहार, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कानाराम गरासिया, प्रकाश नंगारची, दीपेंद्र सिंह चांदावत, अमराराम गमेती, अभय सिंह झाला, करणी सेना के गोगुंदा प्रभारी निर्भयसिंह देवड़ा, दिलीप कमेटी फतेह सिंह मादा, रामलाल गमेती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





