Home » प्रदेश » स्ट्रोक जैसे केसेज में वरदान साबित हो सकता है सेतु – प्रो माथुर

स्ट्रोक जैसे केसेज में वरदान साबित हो सकता है सेतु – प्रो माथुर

उदयपुर– विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पीटल के न्यूरोलॉजी विभाग के तत्वावधान में सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला आरएनटी प्रधानाचार्य डॉ विपिन माथुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ तरूण रलोट ने की। विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य रहे।

प्रारंभ में न्यूरोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ रलोट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्ट्रोक के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में यह बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसलिए इस पर बात करना तथा उसके संबंध में संपूर्ण जानकारी रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई, ताकि चिकित्सक अपडेट रह सकें। उन्होंने स्ट्रोक के कारण व उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ माथुर ने कहा कि भारत में स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्ट्रोक में समय का बढ़ा महत्व है। इसलिए इस बार की थीम हर मिनिट उपयोगी है रखी गई है। उन्होंने स्ट्रोक आने पर मरीज का तत्काल अस्पताल पहुंचना तथा समय पर इलाज मिलना आवश्यक है, लेकिन ज्यादातर मामलों में मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते और ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर समस्या तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आरएनटी मेडिकल कॉलेज और एमबी अस्पताल का ब्रिजिंग रेफरल सिस्टम सेतु वरदान सिद्ध हो सकता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से स्ट्रोक के प्रति जागरूक रखते हुए मरीजों को जल्द से जल्द चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।

कार्यशाला के दौरान डॉ. मयंक चौधरी ने स्ट्रोक में सीटी एवं एमआरआई की भूमिका, डॉ. गौरव जायसवाल ने गोल्डन ऑवर में मस्तिष्क सर्जरी की भूमिका पर तथा डॉ. सावन शुक्ला एवं डॉ. शालिनी ने क्रमशः ब्रेन हेमरेज एवं ब्रेन डेथ विषय पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में डॉ. ईशा शुक्ला द्वारा स्ट्रोक पर क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें डॉ. नेहा जैन, डॉ. आकाश एवं डॉ. साजिद विजेता रहे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. शुभम एवं वरिष्ठ तकनीकी सहायक राकेश राठौड़ द्वारा किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों से चिकित्साधिकारियों, फिजीशियन, रेजीडेंट डॉक्टर्स आदि ने भाग लिया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!