
गोगुंदा– क्षेत्र में भी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोंथा का प्रभाव गत दो दिनों से देखने को मिल रहा है। वहीं सोमवार देर रात से क्षेत्र में शुरू हुई हल्की- हल्की बारिश का असर मंगलवार को पुरे दिन रहा। निरंतर जारी बारिश से ठिठुरन भी बढ़ गई हैं। मंगलवार दोपहर तक अंधिकाश लोग चाय की टपरियों पर चाय की चुचकिया लेते दिखाई दिए। वहीं इस तरह शुरू हुए बेमौसम बारिश से किसानों के लिए बडी चिंता बनी हुई है। बता दे कि इस समय क्षेत्र के किसानों ने रबी की फसल को बोना शुरू कर दिया है जो इस तरह हो रही बारिश से नष्ट होने की पूरी संभावना रहती है। वहीं अधिकांश किसानों ने खरिफ की फसल को भी सही तरह से व्यवस्थित नहीं कर पाए है अब किसानों को ज्याद चिंता होने लगीं हैं। मंगलवार को पूरे दिनभर आसम में छाए काले बादलों से घना कोहरा छाया रहा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





