Home » प्रदेश » जरगाजी में आयोजित हुई बैठक, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर दिया जोर

जरगाजी में आयोजित हुई बैठक, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर दिया जोर

सायरा – रविवार को क्षेत्र के गुंदाली में स्थित जरगाजी तीर्थ स्थल पर श्री जरगा जी जूना स्थान विकास ट्रस्ट की ओर से उदयपुर और मेघवाल समाज चौखला की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से ट्रस्ट के उद्देश्यों के निर्मित भूमी आवंटन पर चर्चा की गई। वहीं भूमि आवंटन के लिए एक स्वतंत्र समिति के गठन का प्रस्ताव लिखा गया। समिति के आवंटन के लिए अध्यक्ष पद पर किशन मेघवाल और संरक्षक पद पर अंबालाल मेघवाल को निर्विरोध नियुक्त किया गया । वहीं नवनिर्वाचित सदस्यों को समिति की ओर से विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान मेघवाल समाज के उदयपुर और पारी चौखला के समाज सेवी गणेश लाल, खेमराज मेघवाल, झाड़ोल मेघवाल समाज अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, धुलाराम , डालचंद ,चुन्नीलाल, नानालाल, गोगुंदा से छगन, सुरेश, विनोद मुकेश मेघवाल, समाजसेवी प्रकाश मेघवाल (सुरजगढ़) सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहें। वहीं स्नेह मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन मेघवाल और समाजजनों का स्वागत अध्यक्ष रतन लाल मेघवाल द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान महामंत्री अम्बा लाल मेघवाल ने आगामी कार्यक्रम व ट्रस्ट द्वारा शिक्षण संस्थाओं व समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को ख़त्म करने शराबबंदी सहित गलत गतिविधियों से दूर रहने की बात रखीं थी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!