उदयपुर – शनिवार सुबह वागड़ अंचल के बांसवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया उदयपुर पहुंचे। जहां भाजपा जिला महामंत्री पंकज बोराना, उपाध्यक्ष शंभू गमेती व किशन सहित भाजपा पदाधिकारियों ने मालवीया का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर व उपरने ओढ़ाकर स्वागत किया। पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंभू गमेती ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों के बारे में महेंद्रजीत सिंह मालवीया को अवगत कराया।





