
उदयपुर – जिले के पाटिया थाना पुलिस और डी.एस.टी. टीम ने अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 77 कार्टून अंग्रेजी शराब व 07 कार जब्त सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कारवही अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान की गई थी। डी.एस.टी. व थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव की टीम ने अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की है। शराब गुजरात में तस्करी के लिए जा रही थी। जब्तशुदा शराब व वाहनो का बाजार मुल्य करीब 70 लाख बताए जा रहें है।
डी.एस.टी. व पुलिस थाना पाटिया टीम ने अवैध शराब को गुजरात जाने वाले रोड पर नाकाबंदी के दौरान जब्त की गई थी। अवैध शराब का परिवहन करने वाले थाना क्षेत्र के डबायचा निवासी चन्दुलाल पुत्र वागा राम खराडी, जुवारवा निवासी राजु पुत्र बसु पाण्डोर, राजनगर बलिचा निवासी सोमा पुत्र जीवा रावल सहित बाबरी का गुडा निवासी बंशी उर्फ बंशीलाल पुत्र जीवाराम शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





