
गोगुंदा – गत चार दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के भाट (राणा) गांव के समीप हुईं सड़क दुघर्टना में चौथे दिन 11 वर्षीय पंकज मेघवाल ने भी शनिवार को दम तोड दिया। पंकज सड़क दुघर्टना के बाद पिछले चार दिनों से गंभीर घायल था जिसका जिला अस्पताल में निरंतर इलाज जारी था ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों बुधवार को बिलाडिया निवासी मोतीलाल मेघवाल (40) अपनी पत्नि लीला बाई (35) और बेटे पंकज मेघवाल (11) के साथ बेटे को छोड़ने के लिए ससुराल जा रहा थें। इस दौरान भाट (राणा) गांव के समीप एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में मोतीलाल मेघवाल ने मौके पर ही दम तोड दिया था और बेटे पंकज और मां लीला बाई को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया था जहां चार दिनों से मां – बेटे का इलाज जारी था लेकिन शनिवार को पंकज की सांसें भी थम गई। वहीं पंकज की मां का इलाज जारी है और स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





