
गोगुंदा – गुरुवार अल सुबह नेशनल हाईवे 27 पर एक मार्बल ब्लॉग से भरा हुआ ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे डिवाइडर पर पलट गया।
बता दें कि गुरुवार को गोगुंदा से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा एक मार्बल ब्लॉग से भरा हुआ ट्रेलर बेकरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अनियंत्रित हुआ और पलट गया। ट्रेलर में भरा हुआ मार्बल पूरे सड़क पर फ़ैल गया जिससे कुछ समय के लिए सड़क मार्ग अवरूद्ध रहा । इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि हताहत नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर की गति तेज थी और चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया था । सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची हाइवे पेट्रोलियम टीम ने सड़क के बीच पड़े हुए पर मार्बल को हटाकर सड़क मार्ग सुचारू करवाया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





