
गोगुंदा – बुधवार को नेशनल हाईवे 27 पर एक सडक हादसे में बुर्जुग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बुधवार को कुम्हारवास निवासी अर्जुन सुथार बाइक से गोगुंदा की ओर जा रहा था इस दौरान नेशनल हाईवे 27 पर ओबरा के समीप स्थानीय निवासी केसु लाल सुथार (55) अपनी साइकिल से रोड क्रास कर रह था तो अर्जुन सुथार की बाइक ने चपेट में ले लिया जिससे केसु लाल सुथार की मौके पर ही मौत हो गई।
सुचना पर घटनास्थल पर पहुंचे हाइवे एंबुलेंस के ईएमटी हरिश मेघवाल और पायलट दीपक पुरोहित ने दोनों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





