
गोगुंदा – मंगलवार को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी विकास चिकारा, सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला एवं कपिल देसाई, प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर शूरा एवं सुधीन्द्र मुंड के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी सतवीर चौधरी एवं जिला प्रभारी अतुल सरगिया द्वारा मावली विधानसभा कार्यकारणी की घोषणा की गई।

कार्यकारणी की घोषणा के दौरान लव गुर्जर, हेमंत डांगी एवं योगेश पुष्करणा को मावली युवा कांग्रेस का कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है। नियुक्ति के उपरांत तीनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व सहित जिला कार्यकारी अध्यक्ष बालू भील, रवि खटिक, देहात कांग्रेस जिला महासचिव डॉ. कुशलेश चौधरी तथा गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला के प्रति आभार व्यक्त किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से कार्य करेंगे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





