Home » प्रदेश » जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किया हासिल

जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किया हासिल

उदयपुर – जिले के राजकीय गुरू गोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले गोगुंदा के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में अध्यनरत जितेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राठौड़ को वैज्ञानिक सोच, कौशल एवं जनसंख्या शिक्षा के प्रति सकारात्मक अभिवृति के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बता दें कि इन्होंने विज्ञान मेले में प्रदर्शनी के मुख्य विषय हरित ऊर्जा के अन्तर्गत 6 स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विज्ञान मेले का आयोजन नई दिल्ली के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर एवं जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित हुआ था।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!