Home » प्रदेश » मौताणे के पैसे नहीं देने से नाराज पीहर पक्ष ने 05 घरों को लगाई आग, पुलिस ने करें 11 आरोपीं गिरफ्तार

मौताणे के पैसे नहीं देने से नाराज पीहर पक्ष ने 05 घरों को लगाई आग, पुलिस ने करें 11 आरोपीं गिरफ्तार

बेकरिया – थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एक पीहर पक्ष ने मौताणे की मांग की जिसमें 01 लाख 50 हजार की मांग की थी। जब पैसे नहीं मिले तो 05 घरों में आग लगा दी थी। जिससें डरा हुआ परिवार जंगल में भाग गया था।
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जाबुआ का खुणा, चापा की नाल निवासी सोमाराम पुत्र नगाराम गरासिया ने रिपोर्ट पेश की जिसमें उसने पत्नी भुरी बाई की मौत के बाद पीहर पक्ष के लोगों ने मौताणें के 01 लाख 50 हजार देने के लिए प्रताडित किया जा रहा है। उसने बताया कि उसकी पत्नी 01 महिने पहले खेत में काम कर रहीं उस दौरान चक्कर आने की वजह से नीचे गिर थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। पैसे नही देने पर ससुराल पक्ष के 15से 20 व्यक्तियों ने हाथों में लाठी, कुल्हाडियां और बंदुक से घर पर हमला कर दिया था। इस दौरान पूरा परिवार जान बचाकर जंगला में भाग गया था। बाद में हमलावरों ने 4 से 5 घरों को आग में झोक दिया था।

आरोपियों को पकडनें के लिए थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। जिसमें हैड कास्टेबल कालुलाल, प्रभुलाल, कास्टेबल जोधाराम ,उम्मेदाराम, हिमांशु, पुष्कर, पकंज, हेमन्त, पुष्पराज,लव कुमार ,लोकेश कुमार, सीताराम सहित मेहराराम शामिल थे।
टीम ने कारवाही को अंजाम देने के लिए जंगलों में दबिश देकर कुल सात पुरूष व चार महिला व तीन बालको को डिटेन किया है।

गिरफ्तार आरोपी – मोटाल, राजपुरा थाना सदर (सिरोही) निवासी रणसाराम पुत्र अणदाराम ,विसाराम पुत्र धीराराम, अमराराम पुत्र अणदाराम, दिनेश पुत्र अमराराम, कालुराम पुत्र विसाराम, तेजाराम पुत्र कालुराम, केसी देवी पत्नी अमराराम ,चेलु उर्फ सनूरी देवी पत्नी नेनाराम ,चम्पा देवी पत्नी रणछाराम, मोहनी उर्फ मानी देवी पत्नी जोगाराम सहित पावटी कला थाना (बेकरिया) निवासी रताराम पुत्र पेनाराम शामिल है।

 

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!