Home » प्रदेश » राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग और योगासन स्पर्धा में उदयपुर का दबदबा

राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग और योगासन स्पर्धा में उदयपुर का दबदबा

उदयपुर– राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग एवं योगासन प्रतियोगिताओं में उदयपुर का दबदबा रहा। दोनों स्पर्धाओं में उदयपुर की टीमों ने कुल 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।
हनुमानगढ़ जिले के राउमावि कमाना, पीलीबंगा के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीत कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम संयोजक देव रावत ने बताया कि अंडर-17 छात्रा वर्ग (48 किग्रा.) में अक्षरा पवार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 17 छात्रा वर्ग (44 किग्रा.) में वामाक्षी झाला ने रजत पदक जीता। 17 वर्षीय छात्र वर्ग (60 किग्रा.) में रूपेश बरांडा ने स्वर्ण पदक जीता वहीं 79 किग्रा. वर्ग में हरिओम निषाद मल्ला ने भी स्वर्ण पदक अर्जित किया। अंडर-19 छात्रा वर्ग (86 किग्रा.) में तेहजीब खान ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम प्रभारी शंकर लाल धोबी तथा टीम प्रशिक्षक गोविंद प्रजापत व पल्लवी चौबीसा के मार्गदर्शन में यह बच्चों ने सफलता प्राप्त की।
इसी प्रकार राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 17/19 गर्ल्स/बॉयज में उदयपुर ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र दल प्रशिक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि आर्टिस्टिक सिंगल (कलात्मक एकल) में रणवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे । 19 वर्ष कलात्मक योगासन एकल में यशपाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे है। आर्टिस्टिक सिंगल योगासन 19 वर्ष (कलात्मक योगासन युगल ) प्रतियोगिता में यशपाल सिंह और गौरांग ने उदयपुर के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार से आर्टिस्टिक सिंगल(कलात्मक एकल) में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में मान्या शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। छात्र दल प्रशिक्षक हरविंदर सिंह और छात्रा दल प्रशिक्षक भरत सिंह और छात्रा दल प्रभारी श्रद्धा प्रभाकर, दल प्रबंधक सुरेश शर्मा और सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रभजीत सिंह दल प्रबंधक (छात्र दल) थे। विजेता दल योगासन उदयपुर ने तृतीय स्थान की ट्रॉफी जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक लोकेश भारती और उपजिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण सालवी को प्रदान की।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!