
सायरा – थाना क्षेत्र के नान्देशमा गांव में बीती रात को चोरों ने चार से पांच मंदिरों में जमकर उत्पात मचाया। वहीं चोरों ने चारों मंदिरों से चढ़ाएं गये गहने और दानपात्र से नकदी ले गए।
रमेश नागदा, हेमंत पालीवाल , जीवन दर्जी ने बताया कि चोरों ने गांव के ठाकुर जी के मंदिर से बाल गोपाल की मूर्ति और चांदी की गाय , जैन मंदिर से दानपात्र, अंबा माता के मंदिर से दानपात्र सहित बाजार के समीप अंबा माता मंदिर से चांदी की मूर्ति ले गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





