Home » प्रदेश » अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सौपा ज्ञापन

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सौपा ज्ञापन

उदयुपर – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का संघर्ष चेतना अभियान के दौरान संयुक्त महासंघ के जिला महामंत्री लच्छीराम गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
संयुक्त महासंघ के जिला महासचिव लच्छीराम गुर्जर ने बताया कि राजस्थान सरकार पदोन्नति पदों के पुनर्गठन को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है अधीनस्थ सेवाओं के 12 से 14 प्रतिशत पदोन्नति के पद है। पूरे सेवाकाल में एक भी पदोन्नति नहीं हो रही है। इसके साथ ही कुछ विभागों में वर्षों से पदोन्नातियाँ लंबित है उसके बाद भी पदोन्नतियां नहीं की जा रही है। इसके अतिरिक्त महासंघ का मांग पत्र विगत 2 वर्षों से सरकार के पास लंबित है लेकिन सरकार की संवादहीनता के कारण कर्मचारियों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। पदोन्नति विसंगति, वेतन विसंगति, संविदा कार्मिकों का नियमितीकरण, ए एम एस से उपस्थिति एवं आर जी एच एस योजना में कटौती के विरोध में पुरजोर आंदोलन करने के लिए कर्मचारी मजबूर है
संयुक्त महासंघ के आईटी प्रभारी जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश के आठ लाख कर्मचारियों एवं लाखों संविदा कार्मिकों के प्रशासनिक एवं वित्तीय मांगों के सकारात्मक समाधान के लिए संयुक्त महासंघ का मांग-पत्र 5 जनवरी, 2025 से शासन एवं सरकार में लंबित है। मांग पत्र कि मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं करने के कारण संयुक्त महासंघ विवश हो कर प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों एवं लाखो संविदा कार्मिको के वित्तीय एवं प्रशासनिक हक एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष चेतना यात्रा प्रारम्भ करने जा रहा है। शासन एवं सरकार में विगत नो माह से लंबित मांग पत्र की मांगों पर द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से सकारात्मक निर्णय करवाने का श्रम करें, अन्यथा आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन एवं सरकार की होगी।

इस दौरान जिला महामंत्री लच्छीराम गुर्जर, आईटी प्रभारी जसवंत सिंह चौहान, राम लाल मेनारिया, दिनेश कुमार, विनोद शर्मा, हीरालाल, विन्दोर छापरवाल, उमाशंकर पानेरी, राजस्थान पर्यटन विकास विभाग के जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, महिला संगठन मंत्री कमलेश चौधरी तथा कैलाश कुंवर, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हरीश सुथार, संगठन महामंत्री मदन सिंगाडिया, ग्राम विकास अधिकारी संघ से शंकर प्रजापत, कमलेश सेन, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक स्नातक से शंकर नकवाल, निलेश यादव, पटवार संघ से पंकज पालीवाल, प्रवीन मेनारिया, पशुपालन संघ से गिरधारी लाल, खेमराज, आयुर्वेद परिचारक संघ से अशोक भट्ट, रमेश मीणा मौजूद थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!