कोटा – शहर के किशोरपुरा स्थित पदमनाभ मंदिर में हाड़ौती गुर्जर महासभा द्वारा वार्षिक अधिवेशन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी अंकित गुर्जर ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में गुर्जर समाज की हाड़ौती क्षेत्र की 150 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में महासभा की वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष शिवि भड़क द्वारा प्रस्तुत किया गया। भवन निर्माण में लगने वाली राशि का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए गुर्जर भवन निर्माण में अपना योगदान देने वाले गुर्जर समाज के भामाशाहों का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में गुर्जर समाज के 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व राजकीय सेवा में जाने वाले युवाओं सहित खेल व अन्य क्षेत्रो में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। समारोह को मुख्य अतिथि मन्नालाल गुर्जर, अध्यक्ष डॉ. बी. एल. गोचर, कवि मुकुट मणिराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में प्रतिभाओ की कमी नहीं है। इन प्रतिभाओ को उचित मंच पर लाकर सम्मानित करना चाहिए ताकि वे समाज व देश के विकास में अपना योगदान दे सके।
समारोह में रामलाल गुंजल, सुरेश गुर्जर (केमेस्ट्री क्लासेज), मोहनलाल वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सम्भव वर्मा, आर. सी. धाभाई, सूरतराम गुर्जर, छीतरलाल कसाणा व देवकरण गुर्जर, नरेन्द्र गहलोल व गोपाल चौहान सहित कई समाजजन मौजूद थे।





