Home » प्रदेश » जसवंत गढ में 21 फीट लंकेश का हुआ दहन

जसवंत गढ में 21 फीट लंकेश का हुआ दहन

गोगुंदा – गुरूवार को देशभर में विजयादशमी का पर्व धुमधाम से मनाया गया। जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस दिन प्रभु श्री राम और मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व भी है। दशहरे की एक प्रमुख परंपरा है प्रदोष काल में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। यह दहन न केवल बुराई के अंत का प्रतीक है, बल्कि सत्य की विजय का भी संकेत है।

इसी तरह क्षेत्र के जसवंत गढ में जय अम्बे मित्रमंडल द्वारा हर साल की तरह रावण दहन का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों और जय अम्बे मित्रमंडल ने 21 फीट रावण के पुतले का दहन गांव के समीप तालाब के पास किया गया था। रावण दहन को देखने के लिए
बडी भीड लग गई।
इस दौरान कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जोशी, उपसरपंच प्रेम सुथार, प्रवीण मेहता, प्रकाश प्रजापत, प्रकाश जोशी, भगवत सिह सोलंकी, अरुण प्रजापत, श्रवण जोशी, जगदीश सेन, कैलाश प्रजापत ग्रामवासियों सहित आस-पास के सैकडों लोग मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!