सायरा – क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली विभाग की लापरवाही को देखते हुए स्थानिय नागरिकों और व्यापार मंडल चेतावनी देते हुए कहा हे कि 2 दिन के अंदर अगर बिजली सुचारू रूप से सुनिश्चित नहीं हुई तो मजबूरन विभाग के खिलाफ उतरना पड़ेगा ।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोतीलाल सुथार ने बताया कि विभाग बिना किसी जानकारी के घंटों बिजली काट देता है। जब अधिकारियों से कोई सवाल किया जाता हैं तो कोई संतुष्ट जवाब तक नहीं दिया जाता है। जिस से आम जनता ओर व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात की दो बूंदों के साथ ही बिजली काट दी जाती है। वहीं रविवार से क्षेत्र के सायरा, दियाण सहित पदराडा में अधिकांश समय बिजली गुल रहीं थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





