Home » प्रदेश » आकाशवाणी उदयपुर में हिंदी पखवाड़ा 2025 का समापन

आकाशवाणी उदयपुर में हिंदी पखवाड़ा 2025 का समापन

उदयपुर – आकाशवाणी में 14 से 29 सितम्बर 2025 तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। हिन्दी पखवाड़े का समापन सोमवार को हुआ। पखवाड़े के दौरान केन्द्र के कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार और कार्यान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
समापन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक रवीन्द्र डूंगरवाल ने कहा कि हिन्दी न केवल बोलचाल की भाषा है, बल्कि यह अपने अंदर जीवंत इतिहास समेटे हुए है। डूंगरवाल ने वर्ष पर्यन्त हिन्दी में कार्य करने का दृढ़ संकल्प दिलाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतियोगियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित किये गये।
केन्द्र के उप महानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख राजेन्द्र नाहर ने केन्द्र द्वारा राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं को उच्च मानकों एवं पारदर्शी तरीके से कराने पर बधाई प्रेषित की एवं साथ ही केन्द्र को ‘क’ क्षेत्र में स्थित होने के फलस्वरूप समस्त राजकीय कार्य राजभाषा में शत-प्रतिशत किये जाने के निर्देश भी दियें।
पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में राजभाषा अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि अनुवाद प्रतियोगिता में अनिल रायल, श्रीराम नागर और बृजमोहन भावसार क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहें। टिप्पणी, पत्र लेखन तथा राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता में निशिकांत भट्ट, अनिल रायल और गजेन्द्र सिंह राठौड़ क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहें। आशुभाषण प्रतियोगिता में गजेन्द्र सिंह राठौड, जितेन्द्र ढेनवाल और ब्रजमोहन भावसार क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक (अभि.) निर्मल पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!