Home » प्रदेश » सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत विकसित भारत पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई आयोजित

सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत विकसित भारत पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई आयोजित

उदयपुर– संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार) के निर्देशानुसार पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा ‘विकसित भारत के रंग कला के संग’ कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता गुरूवार को सेंट एंथोनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल बलीचा में आयोजित की गई।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के केन्द्र निदेशक फुरकान खान ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार) के निर्देशानुसार विकसित भारत की थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता सेवा पर्व के रूप में पूरे देशभर में आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को सेंट एंथोनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल बलीचा में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में डॉ. शोभालाल औदिच्य, वरिष्ठ आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, उदयपुर एवं डॉ. मीना बया, रिटायर्ड प्रिंसिपल, मीरा गर्ल्स कॉलेज एवं डॉ. ओमप्रकाश सोनी बिजौलियां मुख्य अतिथि थे।
डॉ. शोभालाल औदिच्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को कार्य उच्च कोटि का है। आपकी आने वाले समय में विकसित भारत की कल्पना श्रेष्ठ साबित होगी। भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कला को शिक्षा में सम्मिलित करते हुए पारंपरिक कलाओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की कल्पना को चित्रों में उकेरा।
इसी कड़ी में 27 सितम्बर को शिल्पग्राम में प्रोफेशनल आर्टिस्ट एवं मीरा गर्ल्स कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक केंद्र पश्चिम क्षेत्र के कार्यक्रम अधिशासी हेमंत मेहता, कार्यक्रम सहायक सुनील निमावत, सेंट एंथोनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सिद्धांत डिसूजा एवं कला शिक्षक स्नेहलता चौहान आदि उपस्थित थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!