Home » प्रदेश » गोगुंदा आबकारी निरोधक टीम की कार्यवाही 26 कार्टन अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

गोगुंदा आबकारी निरोधक टीम की कार्यवाही 26 कार्टन अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

गोगुंदा – आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक टीम वृत गोगुंदा क्षेत्र ने गोगरूद, क्यारी में गश्त व दबिश कार्यवाही करते हुए सेई बांध, बेकरिया, खेराड़िया, घणावल में मय जाप्ता आवासीय मकानों में दबिश देकर अवैध भण्डारण की गई 26 कार्टन मदिरा बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन उदयपुर ओपी जैन, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया एवं उपायुक्त ईपीएफ जोन उदयपुर के निर्देशन में आबकारी वृत निरीक्षक गोगुंदा शम्भू सिंह राठौड़ ने मय जाप्ता कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के पडत मदिरा दुकान क्षेत्र गोगरूद, क्यारी में बडी पुलिया, सेई बांध, बेकरिया एवं सायरा क्षेत्र के खेराडिया, घणावल में आवासीय मकानों में दबिश देकर तलाशी ली। कार्यवाही में दो स्थानों पर 26 कार्टन अवैध भण्डारण की गई मदिरा, बीयर बरामद की गई। मौके से 2 अभियुक्तों लक्ष्मण गरासिया, मोहन सिंह को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया।
आबकारी निरीक्षक शम्भू सिंह राठौड़ के अनुसार गोगरूद मदिरा दुकान का बंदोबस्त नही हो पाने से उक्त मदिरा दुकान के समीप बडी मात्रा में मदिरा का भण्डारण कर विक्रय की मुखबिर से सूचना पर आबकारी निरोधक दल द्वारा उक्त कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में प्रहराधिकारी दौलत सिंह, ईपीएफ उदयपुर शहर, जमादार शम्भू सिंह , सिपाही शिव लाल, सुरेन्द्र प्रतापलाल, तिलकेश, प्रकाश, कुशाल, अनुराधा शामिल रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!