
गोगुंदा – क्षेत्र के जसवंत गढ़ ग्राम पंचायत के समीपवर्ती आस्था के केंद्र घंटेश्वरी माता जी मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने के मामले में ग्रामीणों ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए बुधवार को उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। वहीं पुलिस द्वारा कारवाई नहीं करने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई व उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में बताया कि गेहलतो का गुड़ा के समीप घंटेश्वरी माता जी का वर्षों पुराना मंदिर है। जहां 23 सितंबर को जोशीयो की भागल के कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। और सजावट किए गए डेकोरेशन को भी क्षत-विक्षत किया गया था । वहीं मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु को भी दर्शन करने से रोका जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मंदिर को लेकर श्री घंटेश्वरी महिषासुर मर्दिनी (घटा माता) ट्रस्ट द्वारा कई बर्षों से देखरेख एवं व्यवस्था कर रहे है परन्तु विगत दो वर्षों से जोशीयो की भागल के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विवाद उत्पन्न कर जबरन कब्जा करना किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों एवं ट्रस्ट ने तोड़फोड़ होने के बाद प्रशासन को अभियुक्तगणों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवायी गयी थी और पुलिस अधीक्षक को भी परिवाद दिया था परन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही करना यह दर्शाता है कि राजनैतिक दबाव होने से पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इस को लेकर ग्रामवासियों एवं ट्रस्ट में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन को पांच दिनों के भीतर कार्यवाही नहीं करने पर उग्र प्रर्दशन की चेतावनी भी दी हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





