
गोगुंदा– राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला एवं पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने विधानसभा क्षेत्र में दो गवरी के दो दिवसीय गडावण एवं वलावण पर्व कार्यक्रम में शामिल होकर गोरज्या माता का आशीर्वाद लिया।
झाला एवं गरासिया भुताला, बडूंदिया, मोखी, नरसिंह दासजी का गुडा, सहित विभिन्न गांवों में गवरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा अध्यक्ष भंवर सिंह चदाणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरी सिंह झाला, भुताला सरपंच मोहनसिंह चदाणा, चुन सिंह, मंडल अध्यक्ष फतहसिंह झाला, पूर्व सरपंच केसूलाल खेर, पूराराम गमेती, नाल ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल गमेती, महेन्द्र सिंह झाला, मजावद ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष रमेश सुथार अभय सिंह झाला सहित अन्य लोग शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





