Home » प्रदेश » पुलिस को जान से मारने का प्रयास करने वाली बावरिया गैंग के 02 महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को जान से मारने का प्रयास करने वाली बावरिया गैंग के 02 महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

गोगुंदा – शुक्रवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को जान से मारने का प्रयास करने वाली बावरिया गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों 17 महीने से फरार थें। गिरफ्तार की गई गैंग में 2 महिला सहित तीन पुरूषों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस ने शुक्रवार को 2 महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया हैं। जबकि इसी मामले में दो आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था। गैंग चौन स्नैचिंग की वारदातों को अंज़ाम देती थी।
बावरिया गैंग ने 17 महीने पहले भूतेश्वर महादेव मन्दिर, भूतगांव बरलूट (सिरोही) मेंले में चौन स्नैचिंग की वारदात को अंज़ाम दिया था। और उदयपुर की तरह भाग रहे थे इस दौरान गोगुंदा पुलिस ने टोल नाके पर नाकाबंदी की थी । नाकाबंदी में कार में सवार बावरिया गैंग ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तेज रफ्तार से दौड़ती हुई कार के टायर ब्रसट कर कार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था ।

थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि गैंग को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 महीने से फरार बावरिया गैंग के 02 महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कारवाई के दौरान टीम में एएसआई हितेश कुमार, कांस्टेबल योगेन्द्र सैन, भूपेन्द्र सिंह कानि. रामस्वरूप सहित किशोर कुमार शामिल थें।
टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देते हुए बखतल की चौकी, दिवाकरी एमआईए (अलवर) निवासी चन्द्रकान्ता पुत्री बुदाराम बावरिया , संघ, सुन्दरवास, सिलीसेढ (अकबरपुर) निवासी ज्योति पत्नि धर्मेन्द्र बावरिया सहित 29 जी, जाटव मोहल्ला, धोलीदुब, एमआईए (अलवर) निवासी धर्मसिंह पुत्र मलखान बावरिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों और राज्यों में चौन स्नैचिंग की वारदातों को अंज़ाम दे रहे थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!