
गोगुंदा – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला एवं पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गोरज्या माता का पवित्र पर्व गवरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। झाला एवं गरासिया नाल, नाथियाथल, सूरजगढ़ एवं जिराई सहित विभिन्न गांवों में गवरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर मां गोरज्या की पुजा आराधना की।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरी सिंह झाला, पूर्व सरपंच केसूलाल खेर, पूराराम गमेती, नाल ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल गमेती, सूरजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि शांति लाल गमेती, मजावद ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष रमेश सुथार, भेरूलाल सुथार अभय सिंह झाला सहित कई कार्यक्रता शामिल रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





