Home » प्रदेश » सनसनीखेज- कहासूनी में हुआ विवाद मकान मालिक ने किरायेदार की हत्या, पत्नी गंभीर घायल

सनसनीखेज- कहासूनी में हुआ विवाद मकान मालिक ने किरायेदार की हत्या, पत्नी गंभीर घायल

उदयपुर – जिले के सूरजपोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक मकान मालिक ने अपने ही किरायेदार दंपती पर चाकू से हमला कर दिया।

सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल का अपने किरायेदार सायरा निवासी नरपत सिंह (30) से बिजली-पानी जैसी छोटी-छोटी बातों पर अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को बिजली बंद करने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दिनेश बंसल ने चाकू से नरपत सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सीने में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

घटना स्थल मंदिर के पास हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश बंसल को डिटेन कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले वह पिस्टल जैसी वस्तु लेकर कलेक्ट्री में घुस गया था। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उसका सूरजपोल क्षेत्र में बंसल मेडिकल नाम से मेडिकल स्टोर भी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीन दिन पहले भी मकान मालिक और किरायेदार के बीच बिजली बंद करने को लेकर विवाद भी हुआ था। शुक्रवार शाम जब नरपत ने फिर बिजली बंद करने का कारण पूछा तो दिनेश बंसल भड़क गया और बात इतनी बढ़ गई कि उसने जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पत्नी का इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!