
गोगुंदा – शुक्रवार को नेशनल हाईवे 27 पर उखलियात सुरंग के समीप एक बाईक को पिक अप ने पिछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मालवा का चौरा की ओर से आ रही एक बाइक को पिक अप ने उखलियात सुरंग के पास टक्कर मार दी। हादसे में कुडलावास निवासी प्रभुलाल, प्रकाश और छोगा लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिक अप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में प्रभुलाल के पैर फैक्सर हो गया तो दो लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। बता दें बाइक पर सवार तीनों घायलों में छोगालाल बिमार था जिसको इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गए थे। वापस घर की तरफ जाते समय हादसा घटित हुआ।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे 1033 एंबुलेंस के पायलट दीपक पुरोहित व ईएमटी हरिश मेघवाल ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां तीनों घायलों का इलाज जारी है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





