
गोगुंदा – थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीं की है। पुलिस ने कार्रवाई में एक कंटेनर को जब्त किया जिसमें अलग-अलग ढांचे बना रखें थे। जिसके माध्यम से अवैध मादक पदार्थों का परिवहन किया जा रहा था। कारवाई में कडवासरो की ढाणी, बारूडी (बाडमेर) निवासी चालक राजेश कुमार पुत्र हेमाराम को डिटेन कर कंटेनर को जब्त किया है।
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाे के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत एक टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई हितेश कुमार , विनेश कुमार, हैड कांस्टेबल योगेश्वर सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र, रामस्वरूप सहित दिपेंद्र शामिल रहे। टीम ने बुधवार को कारवाही करते हुए एक कंटेनर को जब्त किया कन्टेनर में आगे के हिस्से में करीब 03 से 04 फीट का अलग से ढांचा बनाया गया था। जिसमें प्लास्टिक के 24 कट्टे मिले। जिनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। कट्टे में भरी अफीम का वजन 427 किलो 632 ग्राम था। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी किया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





