
गोगुंदा – कस्बे में मंगलवार को सरिया देवी गरबा मंडल की ओर से आगामी दिनों आयोजित होने वाले गरबा नृत्य को लेकर बैठक हुई। प्रजापति समाज के नोहरे में आयोजित बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश प्रजापत की अध्यक्षता में हुई थी। मंडल की ओर से कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान अध्यक्ष मीठालाल गवारिया, उपाध्यक्ष नरेश प्रजापत, वीरेन्द्र प्रजापत, सचिव रोशन वेद, महामंत्री नरेश प्रजापत , कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापत, सांस्कृतिक मंत्री नारायण प्रजापत, गोपाल, संयोजक जितेन्द्र, कपील प्रजापत, शुभम, सफाई मंत्री वरदीचन्द, भावेश प्रजापत, मीडिया प्रचार प्रसार मंत्री शंकर, दिलीप , सह सांस्कृतिक मंत्री उमेश प्रजापत सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





