
गोगुंदा – क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से लगातार हुईं मूसलाधार बारिश से एक गरीब परिवार का आशियाना ढह गया। जब हादसा घटित हुआ उस दौरान परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं था जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को उपखंड क्षेत्र के कुकडा खेड़ा ग्राम पंचायत के नाना लाल पुत्र गागा राम गरासिया के मकान का आगे का हिस्सा बारिश के चलते गिर गया था। गनीमत रही की मकान में उस दौरान परिवार का कोई सदस्य नहीं था। जिससे बड़ी जनहानि होते हुए टल गई।
वार्डपंच रमेश गरासिया ने बताया कि मकान कच्चा था जिसके आगे का हिस्सा पूरी तरह से धराशाई हो गया था। फिलहाल अस्थाई रूप से परिवार को मकान के आगे हिस्से में ठहरने का बंदोबस्त किया गया है। वहीं मकान में रखी खाने पीने की सामग्री पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





