Home » प्रदेश » किराणे और मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले 4 लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में

किराणे और मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले 4 लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में

गोगुंदा – थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाहीं करते हुए किराणा और मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंज़ाम देने वाले 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूताला के उपला भीलवाडा निवासी मुकेश पुत्र चुन्नीलाल , नेतावतो की भागल निवासी किशनलाल पुत्र प्रताप लाल , डुंगरियो का भीलवाडा निवासी इन्द्रलाल पुत्र पप्पुडा और भगा लाल पुत्र तेजिंग को डिटेन किया गया है। वहीं पुलिस ने चारों चोरों से लूट का सामना भी जब्त किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में चारों लुटेरे ने मौज मस्ती के लिए चोरी की थी।

थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि कस्बे के लोकेश कुमार पुत्र हिरा लाल सुराणा ने रिपोर्ट पेश की रिपोर्ट में उसने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किराणे व मोबाइल की दुकान के छत का गेट तोडकर 15 हजार नगदी, सोने चांदी के आभूषण व 30 मोबाइल चोरी करने की जानकारी दी थी ।

थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम में हैड कांस्टेबल बाबूलाल, योगेश्वर सिंह, मोहम्मद सलीम, कांस्टेबल देवीलाल, किशोर कुमार, शिव सिंह सहित साइबर सेल एक्सपर्ट लोकेश रायकवाल शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!