
उदयपुर – जिले की आयड नदी इन दिनों उफान पर है और लापरवाहिया अब जानलेवा साबित हो रही हैं। शनिवार को जहां पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र में दो युवक पानी में फंस गए थे। जिनमें से एक को 08 घंटे बाद रेस्क्यू कर बचा लिया गया था-वहीं दूसरे युवक का अब तक कोई पता नहीं चला।
इसी बीच बीती रात अलीपुरा से पुलां जाने वाली कनेक्टिंग पुलिया पर एक और हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय शेरू खान, निवासी आलू फैक्ट्री पुलां, नदी के किनारे बने चौनल (नाले) में अचानक बह गया। रात करीब 10.30 बजे हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने सुबह 4 बजे तक लगातार तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। लगभग 13 घंटे बाद शेरू का शव पुल से आधा किलोमीटर दूर मिला। शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया।
हादसे से सबक लें
आयड़ नदी के उफान का मंजर शहरवासी देख चुके हैं। तेज बहाव किसी भी राहगीर या तैराक को बहाकर ले जा सकता है। इस पानी के सामने तैराकी और ताकत दोनों बेकार हो जाती है।
सिर्फ मछली पकड़ने या लापरवाही में उठाया गया कदम पूरे परिवार का सहारा छीन सकता है। शेरू खान की मौत हमें यही सिखाती है कि- आपकी जिंदगी किसी भी शौक या गलती से बड़ी है। आप अकेले नहीं जीते, आपका परिवार भी आपके भरोसे है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





