
उदयपुर– अतिवृष्टि के चलते आयड़ का जलस्तर अचानक बढ़ जाने शहर के नवरत्न कॉम्पलेक्स में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की त्वरित गति से मरम्मत करते हुए यातायात बहाल कर दिया गया है। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि आयड़ के तेज बहाव के चलते यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पूरे साइफन क्षेत्र के रहवासी प्रभावित हुए थे। प्राधिकरण ने तत्परता से क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं प्राधिकरण की मुस्तैदी की प्रशंसा की है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





