Home » प्रदेश » नशे में चूर व्यक्ति 250 मीटर बहा पानी के साथ , पानी में ही हुई मौत

नशे में चूर व्यक्ति 250 मीटर बहा पानी के साथ , पानी में ही हुई मौत 

सायरा – थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अधेड़ वर्ष का बुजुर्ग नाले के तेज बहाव में बह गया। नाले में बुजुर्ग ने बचाव के भरसक प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो पाया और मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति नशें में था और नाले के पास चला गया था। नाले का तेज वेग बुजुर्ग नाले में गिर गया था।

सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता, थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत, पटवारी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को सायरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता ने बताया कि सोमवार सुबह को करीब 10 बजे रोयडा निवासी 60 वर्षीय जालू राम गमेती नशे में चूर था जो बोरमचा (तिरोल) पुलिए से गुजर रहा था और पुलिए में गिर गया था। जालू राम पानी के बहाव के साथ करीब 250 मीटर तक बह गया था। उसने बीच बचाव के प्रयास भी किए थे लेकिन असफल रह गया और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और अधिकारियों के सहयोग से नाले से शव को बहार निकाला गया है।

बता दें विगत चार दिनों से क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है और नदी नाले उफान पर है। वहीं क्षेत्र के अधिकांश गांवों के समीप नाले भी क्षत-विक्षत हो चुके हैं। प्रशासन भी आमजन को बहवा वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील कर रहा ।

उल्लेखनीय है कि बोरमचा (तिरोल) का पुलिया कहीं दिनों से तेज बहाव से अवरूद्ध है । आस-पास के ग्रामीणों ने पूर्व में भी एक पुलिए पर फंसी बस से दर्जन भर सवारियों को सुरक्षित बहार निकाला था। वहीं आस-पास के ग्रामीण भी सतत् है और राहगीरों को पुलिये की ओर नहीं जाने को प्रेरित कर रहे हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!